बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. crime news
Written By
Last Modified: डायमंड हार्बर , मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (11:09 IST)

खौफनाक! चोरी के शक में बुरी तरह पीटा, शरीर में घुसाई सुइयां

खौफनाक! चोरी के शक में बुरी तरह पीटा, शरीर में घुसाई सुइयां - crime news
डायमंड हार्बर। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में एक दुकान से कुछ चीजें चुराने के संदेह में लोगों की भीड़ ने एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की और उसके शरीर में सुइयां घुसा दी गईं।
 
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे भीड़ से छुड़ाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि लोगों ने उसे एक दुकान से कुछ चीजें चुराने के संदेह में पकड़ लिया और बुरी तरह से उसकी पिटाई की। उसने बताया कि लोगों ने उसके नाखून उखाड़ने की भी कोशिश की और उसकी शरीर में सुइयां घुसाई गईं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जेल में इस तरह कटी राम रहीम की रात...