मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cow gives birth to a calf with 2 mouth and 3 eyes in Odisha
Written By
Last Updated : बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (13:06 IST)

नवरात्रि में दोमुंह वाले विचित्र बछड़े का जन्म, 'अवतार' मान पूजा भी शुरू हो गई...

नवरात्रि में दोमुंह वाले विचित्र बछड़े का जन्म, 'अवतार' मान पूजा भी शुरू हो गई... - Cow gives birth to a calf with 2 mouth and 3 eyes in Odisha
भुवनेश्वर। हालांकि भारत में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। दरअसल, ओडिशा के नबरंगपुर जिले में गाय ने 2 मुंह वाले विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े की लोगों ने देवी दुर्गा का 'अवतार' मानकर पूजा भी शुरू कर दी।  
 
नबरंगपुर जिले के कुमुली पंचायत के अंतर्गत बीजापुर गांव के धनीराम की गाय ने इस विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के दो मुंह एवं 3 आंखें हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बछड़े के जन्म की जानकारी के आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई और लोगों ने इसे अवतार मानकर पूजा शुरू कर दी। 
बताया जा रहा है कि चूंकि इस बछड़े का जन्म नवरात्रि के दौरान जन्म हुआ है, इसलिए इसे देवी का अवतार मानकर इसकी लोग पूजा कर रहे हैं। किसान धनीराम ने ये यह गाय दो साल पहले ही खरीदी थी। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक धनीराम ने बताया कि बछड़े को गाय का दूध पीने में काफी दिक्कत होती है। अत: उसे बाहर का दूध खरीदकर पिलाते हैं। 
 
ये भी पढ़ें
Live Updates : लखीमपुर मामले में राष्‍ट्रपति से मिले राहुल-प्रियंका