शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Corporation staff, Htykand, cattle,
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (23:08 IST)

निगम कर्मचारी के हत्याकांड में पशुपालक समेत दो गिरफ्तार

निगम कर्मचारी के हत्याकांड में पशुपालक समेत दो गिरफ्तार - Corporation staff, Htykand, cattle,
इंदौर। आवारा मवेशी पकड़ने के अभियान के दौरान यहां 26 वर्षीय नगर निगम कर्मचारी की नृशंस हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार पशुपालक और उसके साथी को पुलिस ने आज धर दबोचा।
उप महानिरीक्षक (डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि यहां गौरी नगर इलाके में कल 23 फरवरी को आवारा मवेशी पकड़ रहे नगर निगम कर्मचारी शुभम कुशवाह (26) की हत्या के मुख्य आरोपी भैयू यादव को नजदीकी खरगोन जिले से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में यादव के साथी आशीष तोमर को एक अन्य स्थान से पकड़ा गया।
 
मिश्रा ने बताया कि यादव पशुपालन के कारोबार से जुड़ा है। वह अपने इलाके में आवारा मवेशी पकड़ने का अभियान चलाए जाने के कारण कुशवाह से नाराज चल रहा था। आम सड़क पर विवाद के दौरान उसके कल यादव की कथित तौर पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया था। डीआईजी ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)