गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Congress on Mufti government
Written By
Last Modified: जम्मू , गुरुवार, 26 मार्च 2015 (09:22 IST)

मुफ्ती सरकार अधिकतम सर्कस, न्यूनतम शासन- कांग्रेस

मुफ्ती सरकार अधिकतम सर्कस, न्यूनतम शासन- कांग्रेस - Congress on Mufti government
जम्मू। कांग्रेस ने मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार पर छोटे से कार्यकाल में एक के बाद एक विवाद खड़े करने के लिए निशाना साधा और कहा कि यह अधिकतम सर्कस और न्यूनतम शासन है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता नवांग रिगजिन जोरा ने कहा कि मुफ्ती सरकार 'मैक्सिमम सर्कस मिनीमम गवर्नेंस’ है। सड़क पर आम आदमी पूछ रहा है कि श्रीनगर, जम्मू, मुंबई, दिल्ली नागपुर में दो महीने की बातचीत के बाद क्या हमें यह मिला है।'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुफ्ती मोहम्मद सईद की जोड़ी में लय नहीं है। (भाषा)