शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Congress leader Manoj Mhatre shot dead in Kalyan
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (12:33 IST)

कांग्रेस नेता को पहले गोली मारी, फिर तलवारों से काट दिया

कांग्रेस नेता को पहले गोली मारी, फिर तलवारों से काट दिया - Congress leader Manoj Mhatre shot dead in Kalyan
मुंबई। मुंबई से सटे कल्याण में एक कांग्रेस के एक नगर सेवक मनोज म्हात्रे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है वह दिल दहला देने वाला है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता म्हात्रे पर उनके ही निवास पर अज्ञात 4 से 5 लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने पहले म्हात्रे को पीछे से गोली मारी फिर धारदार हथियारों- तलवार और कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए। 
 
वीडियो फुटेज के मुताबिक पहले म्हात्रे को गोली मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद उन पर धारदार हथियारों से दर्जनों किए गए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मनोज म्हात्रे को घायल अवस्था में ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटसल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
ये भी पढ़ें
चौंकाने वाली खबर, वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा धमाके भारत में हुए