गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Congress hits back at Rishi Kapoor, names public toilet in Allahabad
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 मई 2016 (13:07 IST)

कांग्रेसियों ने ऋषि कपूर के नाम किया सार्वजनिक शौचालय!

कांग्रेसियों ने ऋषि कपूर के नाम किया सार्वजनिक शौचालय! - Congress hits back at Rishi Kapoor, names public toilet in Allahabad
ट्विटर पर गांधी परिवार के नाम पर सड़कें, एयरपोर्ट और पब्लिक प्लेस के नामकरण का विरोध जताने वाले बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को कांग्रेस समर्थकों ने अनोखे अंदाज में जवाब दिया है। अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक शौचालय का नाम ऋषि कपूर रख दिया गया है। इलाहाबाद के शिवाजी पार्क स्थित एक सुलभ शौचालय का नाम ऋषि कपूर रखा गया है। 
 

ऋषि के बयानों का विरोध जताने के लिए इलाहाबाद में कांग्रेस समर्थकों ने टॉयलेट का नाम ऋषि कपूर रखा है। ऋषि कपूर ने अपने पूर्व के एक बयान में गांधी परिवार पर जबर्दस्त रुप से कटाक्ष किया था। 

उल्लेखनीय है कि कुछ  दिन पहले ऋषि कपूर ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, ‘हमें देश की महत्वपूर्ण संपत्तियों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए जिन्होंने समाज के विकास में योगदान दिया है। हर चीज गांधी के नाम? मैं सहमत नहीं हूं। सोचना लोगों।’ अभिनेता ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कांग्रेस के शासन के दौरान देश की सभी बड़ी संपत्तियों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे जाने की आलोचना की थी। 
 
अभिनेता अनुपम खेर और अन्य कई हस्तियों ने ऋषि के इन सिलसिलेवार ट्वीट का समर्थन किया था। ऋषि कपूर ने बीते 17 मई को सोशल साइट ट्विटर पर लिखा था कि कांग्रेस सरकार में गांधी परिवार के नाम पर रखे गए राष्ट्रीय संपत्तियों के नाम बदलने चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा था कि, ‘बाप का माल समझ रखा था?’ और यह भी कहा था कि उनके नाम पर कोई सार्वजनिक स्थान क्यों नहीं।  
ये भी पढ़ें
मनमोहन जैसे केजरीवाल, वक्त पड़ने पर मोदी से हाथ मिला सकते हाथ!