गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Congress candidate
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (18:12 IST)

केवल 3 वोट से जीता कांग्रेसी उम्मीदवार!

केवल 3 वोट से जीता कांग्रेसी उम्मीदवार! - Congress candidate
चंडीगढ़। सोनीपत जिले की राई विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ कांग्रेस के वर्तमान विधायक जय तीरथ  दहिया ने इनेलो के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को केवल 3 वोटों के अंतर से मात दी।
 
चुनाव आयोग द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार 62 वर्षीय जय तीरथ को 36,703 वोट जबकि  इनेलो के 68 वर्षीय इंद्रजीत दहिया को 36,700 वोट मिले। भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण गहलावत  34,523 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
 
राई सीट पर कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे जिसमें हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल)  और बसपा के उम्मीदवार भी शामिल थे। (भाषा)