मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Coimbatore,
Written By
Last Updated :कोयंबटूर , बुधवार, 10 मई 2017 (23:28 IST)

दिव्यांग विद्यार्थियों का यौन शोषण, 4 लोग गिरफ्तार

दिव्यांग विद्यार्थियों का यौन शोषण, 4 लोग गिरफ्तार - Coimbatore,
कोयंबटूर। विशेष बच्चों के एक स्कूल के संस्थापक सहित 5 लोगों को पिछले कुछ वर्षों में कुछ दिव्यांग बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
 
पुलिस ने बताया कि कोतापलयम जिले में मूक और बधिर बच्चों के लिए बनाए गए विशेष आवासीय स्कूल के संयोजक 57 वर्षीय मुरुगसामी ने वहां रहने वाली कुछ लड़कियों का यौन शोषण किया है। तिरुपुर और इरोड जिलों की 2 पूर्व छात्राओं ने मंगलवार को इस बारे में करुमातमपट्टी पुलिस को जानकारी दी।
 
उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ वर्ष पहले स्कूल में पढ़ने के दौरान कई बार उनका यौन शोषण किया गया। इस कारण दोनों गर्भवती हो गईं और 2012 में जबरन दोनों का पोल्लाची के निजी अस्पताल में गर्भपात करवाया गया। लड़कियों का कहना है कि मुरुगसामी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी इसलिए वे पहले इस संबंध में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं।
 
जांच के बाद चित्रादेवी स्कूल के निरीक्षक मुरुगसामी, वार्डन परीमाला, कार्यालय सहायक रेवती और उसके पति बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में एक अन्य महिला को तलाश रही है। गिरफ्तार लोगों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
शराबी पति ने साले और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा