गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Christian priest Sebastian Martin
Written By
Last Modified: ठाणे , सोमवार, 8 फ़रवरी 2016 (11:04 IST)

ईसाई पादरी सेबेस्टियन मार्टिन का 'आशीर्वाद' बंद

ईसाई पादरी सेबेस्टियन मार्टिन का 'आशीर्वाद'  बंद - Christian priest Sebastian Martin
ठाणे पुलिस ने काला जादू एक्ट, सम्मोहन और धोखाधड़ी के मामले के तहत कथित ईसाई पादरी डॉक्टर सेबेस्टियन मार्टिन के आश्रम में छापा मारकर वहां से उनके खिलाफ कई सबूत जुटाकर आश्रम को बंद कर दिया है। ठाणे पुलिस को अब पादरी की तलाश है। यह पादरी मुंबई के पास वसई में 'हीलर बाबा' के नाम से जाना जाता है।
 
सेबेस्टिन यह दावा करता था कि उसके पास दिव्य शक्तियां है। इन शक्तियों के जरिए वह किसी भी आदमी की बीमारी ठीक कर सकता है। वह कहता है कि उसके पास उन बिमारियों का भी इलाज है, जिन्हें साइंस ठीक नहीं कर सकता।
 
बाबा सेबेस्टियन मुंबई के पास वसई में 'आशीर्वाद प्रार्थना केंद्र' नाम से हीलिंग सेंटर चलाता था। कुछ लोगों का आरोप हैं कि यह लोगों को चंगा करने की आड़ में धर्मान्तरण भी करता रहा है। देशभर में ऐसे कई ईसाई पादरी हैं, जो चंगाई सभा के नाम पर लोगों को स्वस्थ करने का दावा कर उनका धर्मान्तरण करते हैं।