गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister, Yogi Nath, Uttar Pradesh
Written By
Last Updated : रविवार, 19 मार्च 2017 (20:10 IST)

उत्तरप्रदेश के लिए योगी आदित्यनाथ का यह है 'एक्शन प्लान'?

उत्तरप्रदेश के लिए योगी आदित्यनाथ का यह है 'एक्शन प्लान'? - Chief Minister, Yogi Nath, Uttar Pradesh
लखनऊ। दोपहर में योगी नाथ ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली और देर शाम संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। योगी नाथ ने प्रेस से बातचीत करने के पूर्व मंत्रिमंडल के सदस्यों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने दो केबिनेट मंत्रियों श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह को प्रदेश में भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया है। आगे से यही दो लोग सरकार की जानकारी के बारे प्रेस को बताएंगे। 
मुख्यमंत्री योगी नाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उप्र में जो परिवर्तन का जनादेश दिया गया है, उसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र देखने को मिलेंगे। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निदेँश दिए हैं कि जितने भी भाजपा के नेता हैं, उन्हें नसीहत दी है कि वे अनाप-शनाप बयानबाजी से बचे। सभी मंत्रियों को अगले 15 दिनों के भीतर अपनी चल और अचल संपत्ति घोषित करनी होगी। 
 
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिला है। हम विकास और सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राज्य में पानी, बिजली, सड़क हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। आज योगी नाथ मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान भी शामिल थे। (वेबदुनिया न्यूज) 
ये भी पढ़ें
मोदी के कान में क्या फुसफुसाए मुलायम!