शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. bus accident
Written By
Last Updated :शिमला , शनिवार, 1 नवंबर 2014 (20:55 IST)

चंबा में बस खाई में गिरी, 14 की मौत

चंबा में बस खाई में गिरी, 14 की मौत - bus accident
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शनिवार को एक यात्री बस के 700 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 14 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान अभी जारी है। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

चम्बा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत ठाकुर ने बताया कि यह मिनीबस चम्बा से हिमगिरी कस्बे जा रही थी और यह चम्बा से करीब 70 किलोमीटर दूर सलूनी तहसील में शूल नाला के निकट खाई में गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और शायद चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। प्रशासन के लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया था।

राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है। (भाषा)