शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP trying to break BJD says MP Tathagata Satpathy
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 28 मार्च 2017 (08:42 IST)

सतपथी ने भाजपा पर लगाया यह गंभीर आरोप, ट्वीट से खलबली

सतपथी ने भाजपा पर लगाया यह गंभीर आरोप, ट्वीट से खलबली - BJP trying to break BJD says MP Tathagata Satpathy
नई दिल्ली। लोकसभा में बीजू जनता दल के मुख्य सचेतक तथागत सत्पथी के उस ट्वीट के बाद पार्टी में खलबली मच गई है कि उसका एक सांसद पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने में भाजपा की मदद कर सकता है। उन्होंने भाजपा पर पार्टी तोड़ने की कोशिश का भी आरोप लगाया। 
 
सत्पथी ने ट्वीट किया, 'वे पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह हथियाना चाहते हैं। अफवाह है कि केवल एक सांसद उनके लिए यह सौदा करेगा। हां!' सत्पथी ने कहा कि भाजपा बीजद में राज्य स्तर पर भी विभाजन करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओडिशा में 15 और 16 अप्रैल को बैठक होने वाली है। प्रधानमंत्री भी जाने वाले हैं। इरादा राज्य सरकार को निष्क्रिय करने का है।' सत्पथी के इस बयान के बाद पार्टी और सांसदों के बीच बहस शुरू हो गई है। 
 
सत्पथी की यह टिप्पणी बैजयंत जॉय पांडा की ओर इशारा करते हैं जो कि केंद्रापाड़ा से पार्टी के सांसद हैं। पांडा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति नरम रूख के लिए जाने जाते हैं, हालांकि उन्होंने अपने कई ट्विट के जरिए सत्पथी की बातों का स्पष्ट खंडन किया है। (वार्ता)

चित्र सौजन्य :  ट्विटर
ये भी पढ़ें
भारत, रूस ने परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता की