गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP leader arrested
Written By
Last Modified: हाजीपुर , रविवार, 24 जुलाई 2016 (12:35 IST)

छेड़खानी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

छेड़खानी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार - BJP leader arrested
हाजीपुर। बिहार में सीवान जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद आदित्य कुमार उर्फ टुन्ना पांडेय को एक नाबालिग के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि थाईलैंड के एक कारोबारी ने विधान पार्षद टुन्ना पांडेय पर आरोप लगाया है कि जब वह अपनी पुत्री और पत्नी के साथ अप पूर्वांचल एक्सप्रेस से कोलकता से गोरखपुर जा रहे थे तभी टुन्ना पांडेय ने उनकी बच्ची के साथ छेड़खानी की और जबरन बाथरूम ले जाने का प्रयास किया।
 
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में हाजीपुर जीआरपी थाना में 354 ए और पास्को की धारा 11/12 के तहत विधान पार्षद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस टुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
गाली विवाद पर मायावती का भाजपा पर हमला