शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Beggars bank
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 मार्च 2015 (15:16 IST)

भिखारियों ने भिखारियों के लिए खोला बैंक

भिखारियों ने भिखारियों के लिए खोला बैंक - Beggars bank
गया (बिहार)। आपको शीर्षक पढ़कर आश्चर्य हो, लेकिन बिहार में गया के प्रसिद्ध मंगलागौरी मंदिर के भिखारियों ने यह कार्य किया है।

वे भले ही खुद भीख मांगकर जीवन यापन करते हों, लेकिन अपने लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भिखारियों ने बैंक खोलने की सोची।

अपनी सोच को साकार करते हुए भिखारियों ने 'मंगला' नाम से बैंक खोला। रुपया जमा करने और निकालने के अलावा बैंक जरूरत पड़ने पर लोन भी देता है। बैंक मैनेजर, मनी कलेक्टर, सेक्रेटरी जैसे सभी पदों पर भिखारी ही नियुक्त हैं। (एजेंसियां)