गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bail to Navin Jindal on Coal scam
Written By
Last Modified: रांची , शुक्रवार, 22 मई 2015 (11:42 IST)

कोयला घोटाले में नवीन जिंदल को राहत

कोयला घोटाले में नवीन जिंदल को राहत - Bail to Navin Jindal on Coal scam
रांची। उद्योगपति नवीन जिंदल को शुक्रवार को झारखंड के अमरकोंडा-मुर्गादंगल कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में विशेष अदालत से जमानत मिल गई।

अदालत ने इस मामले में पूर्व कोयला राज्य मंत्री दासारी नारायण राव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता और छह अन्य को भी जमानत दे दी।

अदालत ने कहा कि आरोपी उसकी अनुमति लिए बिना देश से बाहर नहीं जा सकते। मामले की अगली सुनवाई 1 जून को होगी।