गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Assam floods
Written By
Last Modified: गुवाहाटी , सोमवार, 25 जुलाई 2016 (11:57 IST)

असम में बाढ़ की स्थिति भयानक

असम में बाढ़ की स्थिति भयानक - Assam floods
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति लगातार भयंकर होती जा रही है जिसके कारण राज्य के 15 जिलों में 6.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

 
राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वहीं बाढ़ से अधिक प्रभावित वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। 
 
राज्य के डिब्रूगढ़, नेमातीघाट, तेजपुर, गोलपारा और धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लगातार हो रही बारिश के नहीं रुकने से आगे हालात और बिगड़ सकते हैं। 
 
अधिकारियों के अनुसार बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 70 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं। राहत शिविरों में लोगों को खाद्य सामग्री, पेयजल और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मलेशिया में नौका दुर्घटना में 8 मृत, 20 लापता