गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Assam CM Sonowal attacks Mamta on NRC
Written By
Last Modified: गुवाहाटी , शनिवार, 4 अगस्त 2018 (22:41 IST)

असम के CM बोले, NRC अस्थिर करने को ममता ने रची थी खतरनाक साजिश

असम के CM बोले, NRC अस्थिर करने को ममता ने रची थी खतरनाक साजिश - Assam CM Sonowal attacks Mamta on NRC
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि उनकी टिप्पणी और तृणमूल कांग्रेस की टीम को पूर्वोत्तर राज्य भेजने में एनआरसी प्रक्रिया को अस्थिर करने की एक खतरनाक साजिश थी।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने बराक घाटी के लोगों को इसके लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने एक अनुकरणीय धैर्य प्रदर्शित किया और बाहरी ताकतों के विभाजनकारी षड्यंत्र में नहीं फंसे। विज्ञप्ति में कहा गया कि सोनोवाल ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के नाम पर शांतिपूर्ण माहौल खराब करने की बाहरी ताकतों के कथित प्रयास की निंदा की। 
 
इसमें कहा गया कि सोनोवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणी और समाज का ध्रुवीकरण करने की खतरनाक साजिश के तहत बराक घाटी में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के उनके निर्णय के मद्देनजर असम के लोगों, विशेष तौर पर बराक घाटी लोगों के संयम और धैर्य की प्रशंसा की।
 
मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि एनआरसी को अद्यतन करने की शुरुआत से ही कुछ निहित हित वाले बराक और ब्रह्मपुत्र घाटी, पर्वतीय और मैदान के लोगों के बीच सदियों पुरानी एकता के प्रतिकूल टिप्पणी करके प्रक्रिया को अस्थिर करने पर तुले हुए थे। उन्होंने असम के बांग्लाभाषी लोगों और असम के विभिन्न संगठनों को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री के राज्य में ध्रुवीकरण करने की योजना के खिलाफ स्पष्ट रूप से अपना विरोध दर्ज  कराया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली ने गुजरात को पीछे छोड़ा, खुश हुए केजरीवाल