शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Arnab goswami, Times now editor, Rash driving
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 अप्रैल 2015 (17:45 IST)

अरनब ने रोकी हाईस्पीड कार रेस

अरनब ने रोकी हाईस्पीड कार रेस - Arnab goswami, Times now editor, Rash driving
टाइम्स नाऊ चैनल के एडीटर अरनब गोस्वामी जब मुंबई में 'बांद्रा वरली सी लिंक' की ओर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति जो लेम्बोर्गिनी कार में सवार था वह तेज रफ्तार से कार चलाता हुआ उनके बगल से निकला। अरनब को व्यक्ति के द्वारा इतनी लापरवाही से कार चलाते देखना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम में फोन लगाया।

मुंबई पुलिस ने अरनब की शिकायत पर तेज कार चला रहे उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई के डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक कार चला रहा व्यक्ति कार चलाने के दौरान शराब के नशे में नहीं पाया गया। कार चला रहे व्यक्ति की पहचान मुंबई के एक बिजनेस मैन के रूप में हुई है।

गौरतलब हो कि रविवार को हुए इस वाकए के बाद सोशल मीडिया पर यह सुनने को मिल रहा था कि अरनब को मुंबई पुलिस ने रेस ड्राइविंग के कारण गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एक फोटो भी जारी हुई है, जिसमें कार के पास अरनब खड़े दिखाए गए हैं।   
 
टाइम्स ऑफ इंडिया ने आधिकारिक ट्वीट करते हुए लिखा कि अरनब वहां जिम्मेदार नागरिक के रूप में खड़े थे जिन्होंने रैस ड्राइविंग करने वाले को पकड़ाया।  (Photo COURTESY : Twitter)