शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Anil Vis, Sangeeta Kalia
Written By
Last Updated : शनिवार, 28 नवंबर 2015 (20:13 IST)

पुलिस अनिल विज़ की जागीर नहीं-तंवर

पुलिस अनिल विज़ की जागीर नहीं-तंवर - Anil Vis, Sangeeta Kalia
हरियाणा में भाजपा के तानाशाह मंत्री अनिल विज के फतेहाबाद की महिला पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया पर रोब झाड़ने, बदतमीजी से बात करने, तानाशाहीभरा रवैया दिखाने और सार्वजनिक तौर पर गेट आउट कहने पर भारतीय सामाजिक संगठन निगाहें (एक नया बदलाव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने मंत्री पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
 
निगाहें प्रमुख ने पुलिस प्रशासन से मंत्री अनिल विज के खिलाफ आईपीसी की वर्णित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा है कि मंत्री को अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। वे मंत्री पद पर बने रहने के काबिल नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस अनिल विज या अन्य किसी मंत्री की जागीर नहीं है। पुलिस जनता की है और संवैधानिक तौर पर भी जनता के लिए ही काम करती है। तंवर ने कहा कि भाजपा के मंत्री सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और प्रशासन पर नाजायज दवाब बना रहे हैं। नवाब ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी आड़े हाथों लिया।