शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Aamir Khan
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (07:59 IST)

महंगा पड़ा आमिर के शो के बारे में गलत पोस्ट...

महंगा पड़ा आमिर के शो के बारे में गलत पोस्ट... - Aamir Khan
मुंबई। आमिर खान और उनके टीवी शो ‘सत्यमेव जयते 2’ के बार में कथित तौर पर गलत सूचना देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने राजस्थान के 32 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
 
उदयपुर के रहने वाला युवराज सिंह शक्तावत को गिरफ्तार किया गया था और अदालत में इस मामले में 170 पृष्ठ का आरोप पत्र दायर किया गया था।
 
एक वेबसाइट पर गलत जानकारी पोस्ट करने वाले इस आरोपी को बाद में अदालत ने जमानत दे दी थी।
 
मार्च 2014 में टीवी शो के बारे में निंदात्मक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 
आमिर खान प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निर्माता श्रीनिवास रामा राव द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार अपराधा शाखा ने जांच करने पर तीन आपत्तिजनक वेबसाइटें मिली थी। संबंधित पुलिस अधिकारियों की मदद से तीनों वेबसाइटों को ब्लॉक करा दिया गया है। (भाषा)