शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 9 killed in road accident in Kerala's Palakkad district
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (10:33 IST)

केरल के पालक्काड जिले में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

केरल के पालक्काड जिले में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत - 9 killed in road accident in Kerala's Palakkad district
पालक्काड (केरल)। केरल के पालक्काड जिले के वडक्कांचेरि में एक निजी पर्यटक बस और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच टक्कर होने से 5 छात्रों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
वडक्कांचेरि थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta (भाषा)