शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 21 motorcyclists arrested for stunting
Written By
Last Updated : गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (14:50 IST)

स्टंट करना पड़ा महंगा, 21 मोटरसाइकल चालक गिरफ्तार

स्टंट करना पड़ा महंगा, 21 मोटरसाइकल चालक गिरफ्तार - 21 motorcyclists arrested for stunting
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे 21 मोटरसाइकल चालकों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन जब्त कर लिए गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा कि आरोपी सड़क पर मोटरसाइकल को गोल-गोल घुमा रहे थे और अन्य स्टंट कर रहे थे तथा खुद के अलावा अन्य यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Gujarat Election Result 2022 Live: गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 : दलीय स्थिति