शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. 2 हजार पोर्न फिल्में होंगी ‍नीलाम!
Written By
Last Modified: मंगलवार, 23 सितम्बर 2014 (17:41 IST)

2 हजार पोर्न फिल्में होंगी ‍नीलाम!

2 हजार पोर्न फिल्में होंगी ‍नीलाम! - 2 हजार पोर्न फिल्में होंगी ‍नीलाम!
इटली की एक अदालत ने 2 हजार से ज्यादा पोर्न फिल्मों की डीवीडी नीलाम करने का फैसला सुनाया है। अदालत ने धोखाधड़ी में फंसे लोगों की मदद के लिए जब्त पोर्न फिल्मों की डीवीडी को नीलाम करने का ऐलान किया है।

इन फिल्मों की नीलामी 24 सितंबर को की जाएगी। कोर्ट ने एक डीवीडी की कीमत करीब 720 यूरो ( भारतीय रुपए में करीब 56 हजार रुपए) रखी है।

ट्रांसपोर्ट के बिजनेस से जुड़े लियुजी कमपेनियो पर करीब 312 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। अदालत ने कमपेनियो के पास 2187 डीवीडी के अलावा सेक्स से संबंधित सामान भी जब्त किया है। इसे भी अदालत नीलाम कर धोखाधड़ी में फंसे लोगों की मदद करेगी। (एजेंसियां)