गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. 1993 mumbai serial blast accused mustafa dausa died
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 28 जून 2017 (14:59 IST)

मुंबई बम विस्फोट में दोषी मुस्तफा डोसा की मौत

मुंबई बम विस्फोट में दोषी मुस्तफा डोसा की मौत - 1993 mumbai serial blast accused mustafa dausa died
मुंबई। पिछले दिनों 1993 के मुंबई बम विस्फोट के मामले में दोषी ठहराए गए मुस्तफा डोसा की बुधवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात डोसा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसे बाद में मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डोसा की बुधवार दोपहर 2.30 बजे अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि मुस्तफा को उच्च रक्तचाप और शुगर की शिकायत थी।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अदालत ने मुस्तफा समेत छह लोगों को मुंबई बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराया था। हालांकि अदालत ने अभी सजा नहीं सुनाई है, लेकिन जानकारों का मानना है कि उसे फांसी की सजा हो सकती थी। 
ये भी पढ़ें
मानसून अपडेट! मुंबई में भारी बारिश जारी, रेल सेवाएं बाधित