गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. राम नवमी
  4. Lord Rama
Written By

भगवान श्रीराम के इन 11 गुणों से हमें भी सीखना चाहिए

भगवान श्रीराम के इन 11 गुणों से हमें भी सीखना चाहिए - Lord Rama
सफल होने के लिए जरूरी है भगवान श्रीराम के यह 11 गुण 
 
भगवान श्रीराम के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। खासतौर पर उनके द्वारा अपनाई गई व्यावहारिक नीतियां, यहीं कारण था कि कठिन परिस्थितियों में भी वे सफल रहे। भगवान श्रीराम के स्वभाव के इन 11 गुणों से सीखना चाहिए ... 
 
    1. सभी से हंसते-मुस्कुराते मिलना।
 
    2 . लोगों के नामों को याद रखना और उन्हें, उन्हीं नाम से संबोधित करना।
 
    3 . दूसरों की बातों को ध्यान और धीरज से सुनना।
 
    4 . लोगों के प्रति सच्ची निष्ठा रखना।
 
    5 . दूसरे व्यक्तियों को सम्मान देना।
 
    6 . किसी को अपने विचार मनवाने के लिए तर्क और विवाद का सहारा नहीं लेना।
 
    7 . उच्च आदर्श व सिद्धांत का पालन करने में हर कठिनाई को सहन करने के लिए तैयार रहना।
 
    8 . दूसरे के विचारों और भावनाओं के प्रति सच्ची सहानुभूति रखना।
 
    9 . दूसरे की दृष्टि से घटनाओं या वस्तुओं को देखने का प्रयास करना।
 
   10.अपनी त्रुटि(गलती) को शीघ्र स्वीकार कर लेना।
 
    11. दूसरे व्यक्तियों के विचारों के प्रति आदर की भावना होना।


 
ये भी पढ़ें
मिट्टी के घड़े (मटके) का पानी, पिएंगे तो पाएंगे 5 लाभ