गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. rakhi ka bazar
Written By

कई डिजाइनों से सजा है राखी का बाजार...

कई डिजाइनों से सजा है राखी का बाजार... - rakhi ka bazar
बाजार में छाईं हैं मन को लुभानेवाली डिजाइनर राखियां


 
रक्षाबंधन का पर्व एक ऐसा पर्व है जो विवाहित हो या कुंआरी सभी बहनों को अपने भाई के प्रति प्रेम और आत्मीय रिश्‍ते को मजबूती से बांधे रखने वाला पर्व है। पवित्र धागों के इस त्योहार में बदलते समय के साथ-साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसमें एक है राखी के डिजाइन। समय के साथ-साथ राखी का बदलता स्वरूप बाजारों में अलग-अलग रूप-रंगों में उपलब्ध है।
 
सोने और चांदी की राखी :- बढ़ती महंगाई के दौर में भी सोने और चांदी के राखी का मह‍त्व कम नहीं हुआ। सराफा बाजार में सोने और चांदी में सजी अनेक डिजाइनों में राखी उपलब्ध है। जिसे देखते ही आपका मन उसे खरीदने के लिए ललचा जाएगा और इनकी कीमत भी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। 
 
स्टोन राखी :- राखी के स्टोन के मुताबिक ही उनके रंग और आकार भी होते हैं। प्रिशियस और सेमी प्रिशियस स्टोन लगी राखियां बाजार में उपलब्ध है। इस राखी के दाम स्टोन के दाम के आधार पर होते हैं। यह राखियां भी उत्तर और पश्चिम भारत के लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं।
 
चंदन राखी :- भारत के धार्मिक कार्य में चंदन की लकड़ियां विशेष महत्व रखती हैं। बीते समय में राजा-महाराजा इससे बनी राखी बंधवाना अपनी शान समझते थे। इस समय शायद ही यह राखियां बाजार में उपलब्ध हों या फिर किसी की कलाई में नजर आती हों।
 
मेटल राखी :- बीते दौर में लकड़ी और मेटल का इस्तेमाल आम तौर से राखियों की सजावट में किया जाता था। इसका कारण यह था कि किसी और तरह के सजावट के समान उस समय कम हुआ करते थे। मेटल की राखी राजा की कलाइयों की शोभा बढ़ाया करती थी। आज भी चांदी और सोने की राखियां आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध हैं।
 
 

 


लुंबा राखी :- लुंबा राखी यह ननद और भाभी के प्यार को दर्शाती है। ये ननद द्वारा अपनी भाभी की कलाई में बांधी जाती है। लुंबा को बांधने का प्रचलन राजस्थान से शुरू हुआ है। इस राखी को अब देश के बाकी हिस्से के लोग भी अपना रहे हैं।
 
फूल की राखी :- उत्तर और पश्चिम भारत में मिलने वाली इस राखी पर सिल्क और प्लास्टिक के फूल बने होते हैं। कई बार इस राखी पर असली फूल भी लगे होते हैं।
 
वर्चुअल राखी :- इस राखी की मांग सबसे अधिक है। आज के दौर में शायद ही कोई क्षेत्र है जहां पर आईटी इंडस्ट्री का प्रभाव नहीं दिख रहा हो। तो भला त्योहार इससे अछूते कैसे रहें। वर्चुअल राखी आज सभी ऑन लाइन स्टोर का हिस्सा हैं। जहां पर आप राखी के साथ अपनी मनपंसद गिफ्ट भी अपने भाई-बहनों को भेज सकते हैं।