गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. पंजाब
Written By भाषा

जो वादे किए हैं पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं-बादल

जो वादे किए हैं पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं-बादल -
FILE
पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन की जीत पर प्रकाश सिंह बादल ने जनता को सरकार में अपना भरोसा कायम रखने के लिए धन्यवाद दिया

प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह चुनाव परिणाम सरकार की गरीबों के लिए और जनता के लिए विकासपरक नीतियों की पुष्टि है। दोनों नेताओं ने कहा कि वे चुनाव घोषणा पत्र में जनता से किए वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों का मानना है कि 2002 से 2007 के बीच कांग्रेस शासन में राज्य के विकास को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया था।

दोनों ने माना कि अब उनके लिए सबसे पहला कार्य राज्य को उर्जा में निपुण बनाना है। उन्होंने कहा कि खेती के क्षेत्र में कम से कम आठ घंटे की बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित करना और अधूरे रह गए विकास कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता पर रहेगा।

अकाली दल-भाजपा गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर 46 वर्ष के क्रम को तोड़ा है। (भाषा)