आरएसएस ‘रियली सिंपल सिंडीकेशन’ का संक्षिप्त रूप है। यह संपूर्ण वेबसाइट पर अपनी पसंद व जरूरत के मुताबिक सामग्री खोजने का सरल तरीका है। इसमें अखबार, पत्रिकाएँ और ब्लॉग भी शामिल हैं।
इंटरनेट की दुनिया में समाचार व अन्य सूचना फीड को सरलता से बनाने और देखने के लिए आरएसएस का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें लिंक, शीर्षक तथा संक्षिप्त विवरण भी शामिल होते हैं। आज अधिकांश वेबसाइट आरएसएस के माध्यम से ताजा समाचार और अन्य सूचनाएँ उपलब्ध कराती हैं।
वेबदुनिया हिन्दी पोर्टल भी अब आरएसएस फीड की सुविधा प्रदान करता है। आप इसे वेबदुनिया हिन्दी पर या किसी अन्य आरएसएस न्यूज रीडर सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से देख सकते हैं।