शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. प्रोफाइल
  3. राजनीति
  4. Hillary Clinton Hindi profile
Written By

हिलेरी क्लिंटन : प्रोफाइल

हिलेरी क्लिंटन : प्रोफाइल - Hillary Clinton Hindi profile
हिलेरी डायेन रोधम क्लिंटन,  अमेरिका न्यूयॉर्क प्रांत से डेमोक्रेटिक सीनेटर हैं। वे अमेरिका के बयालीसवें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं और सन् 1993 से 2001 तक अमेरिका की प्रथम महिला रहीं। राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में वे अमेरिका की विदेश मंत्री भी रहीं। हिलेरी 2008 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की अग्रणी उम्मीदवार रहीं पर 5 जून, 2008 को यह तय हो गया था कि उन्होंने बराक ओबामा की उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी दावेदारी छोड़ दी थी। इस बार वे नबंवर में होने वाले चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्रत्याशी हैं लेकिन एक अन्य प्रतियोगी, बर्नी सैंडर्स के चलते उनका नाम पार्टी की दावेदार के तौर पर तय नहीं हो सका है।
  
शिक्षा :  अमेरिका के इलिनॉय प्रांत की रहने वाली हिलेरी, वेलेस्ले विश्विद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं।1973 में येल लॉ स्कूल से स्नातक होने के उपरांत उन्होंने अपना पेशा एक अधिवक्ता के रूप में अमेरिका के अरकांसास प्रांत में शुरू किया। 1988 तथा 1991 में उन्हें अमेरिका के सौ सबसे प्रभावशाली वकीलों में सूचीबद्ध किया गया। वर्ष 2000 में वे पहली बार न्यूयॉर्क से सीनेटर चुनी गई थीं। उन्होंने बच्चों और उनके परिवारों के लिए 40 साल तक संघर्ष किया और उन्होंने अमेरिकी मध्यम वर्ग की आमदनी बढ़ाने के उपाय किए। उन्होंने देश के लाखों बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराईं। 9/11 के आतंकी हमले के शिकार लोगों को उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।   
 
अमेरिका की प्रथम महिला रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य रक्षण व्यवस्था, मानव अधिकारों और विशेष रूप से महिला अधिकारों के लिए संघर्ष किया। राष्ट्रपति बुश की विदेश नीति में सहयोग देते हुए सारी दुनिया में अमेरिकी साख को बढ़ाया। उनकी कार्यशैली की पूर्व विदेश मंत्री हेनरी कीसिंजर तक उनकी तारीफ की।  
 
हिलेरी ने दुनिया में सबसे पहले कहा कि महिलाओं के अधिकार भी मानव अधिकार हैं। देश और विदेश में उन्होंने एलजीबी‍टी समुदाय के अधिकारों की मांग उठाई। उन्होंने सैन्य कर्मियों के परिवारों को सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष किया। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने शिया उग्रवादी संगठन हमास और इसराइल के बीच संघर्ष विराम कराया। 68 वर्षीय हिलेरी के हिस्से में कुछ विवाद भी आए।
 
 
मोनिका लेविंस्की मामले में उन्होंने पति का साथ दिया तो प्राइवेट ईमेल सर्वर और बेंगाजी में अमेरिकी हमले की विफलता के लिए भी उन्हें जिम्मेदार माना जाता है। इस हमले में चार अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई थी जिनमें तत्कालीन अमेरिकी राजदूत भी शामिल थे और उनके निजी मेल सर्वर से गोपनीय जानकारी भेजे को लेकर भी उन्हें आरोपों का सामना करना पड़ा। क्लिंटन फाउंडेशन से पैसे को लाभ कमाने के लेनदेन में लगाने को लेकर भी उन पर आरोप लगे हैं। इसी तरह सउदी अरब की हुमा आबेदीन के उनके बहुत करीबी होने को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।   
 
बिल क्लिंटन के दूसरे कार्यकाल के दौरान पत्रकार सिडनी ब्लूमेंथॉल को क्लिंटन के फाउंडेशन से पैसा दिया जाता रहा। बिल और हिलेरी क्लिंटन ने दुनिया भर में भाषण देने के बदले में भी लाखों डॉलर प्राप्त किए। आज भी अनुदारवादी मीडिया में क्लिंटन दम्पत्ति को लेकर व्हाहटवाटर, ट्रुपरगेट, पॉला जोन्स, मोनिका लेविंस्की, विंस फॉस्टर और जुनिता ब्रॉडिक के साथ बलात्कार का मामला फिर से सिर उठा रहा है।
 
पारिवारिक पृष्ठभूमि :  वर्ष 1975 में हिलेरी का बिल क्लिंटन से विवाह हुआ था तब वे दोनों ही अरकांसास विश्वविद्यालय में अध्यापन से जुड़े थे। येल लॉ स्कूल में भी दोनों सहपाठी थे और एक दूसरे से परिचित थे। इस विवाह से उन्हें एक पुत्री चेलसी क्लिंटन है। चेलसी का जन्म 27 फरवरी, 1980 को हुआ था। 
 
हिलेरी का जन्म 26 अक्टूबर, 1947 में शिकागो, इलिनॉय में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था जहां उनके पिता सेना में कार्यरत थे। वे कानूनी की प्रैक्टिस करने के अलावा एक लॉ प्रोफेसर, कार्यकर्ता, लेखक भी हैं जिन्होंने कई किताबें लिखी हैं। उनके पिता ह्यू दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिकी नौसेना में कार्यरत रहे। उनकी मां, डोरोथी, का बचपन बहुत संघर्षों में बीता जिसके कारण बच्चों का कल्याण हिलेरी की प्रा‍थमिकताओं में रहा। वे अरकांसस के गवर्नर बिल क्लिंटन की पत्नी थीं जोकि बाद में 1992 और 1996 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
ये भी पढ़ें
कमला हैरिस ने रचा इतिहास, भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर बनीं