गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. प्रोफाइल
  3. राजनीति
  4. Donald John Trump profile in hindi
Written By

डोनाल्ड जॉन ट्रंंप : प्रोफाइल

डोनाल्ड जॉन ट्रंंप : प्रोफाइल - Donald John Trump profile in hindi
सफल व्यवसायी के रूप में पहचान बनाने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश  अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेकर नए युग की शुरुआत की है। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के एक सफल व्यवसायी, एक जानी-मानी हस्ती, लेखक और टीवी पर सक्रिय रहने वाले कलाकार डोनाल्ड की सबसे ज्यादा प्रसिद्धि इस बात के कारण है कि वे बहुत ही विवादास्पद बयानों के लेकर कुख्यात रहे हैं। भावी अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर भी जाने वाले ट्रम्प रियल एस्टेट कारोबार के दिग्गज हैं जिनकी बराबरी करना बहुत कम लोगों के बस की बात होती है। वे अपने आक्रामक बयानों के कारण विरोधियों के निशाने पर रहते हैं और महिलाओं को लेकर उनकी टिप्पणियां उनकी खास पहचान जानी जाती हैं। 

प्रारंभिक जीवन  और शिक्षा : ट्रम्प की मां, मरियम ऐनी, स्कॉटलैंड में लुईस आइल पर 1912 में पैदा हुई थीं। 1930 में 18 वर्ष की आयु में वे न्यूयॉर्क में छुट्टी पर गईं जहां उनकी फ्रेडरिक ट्रंप से मुलाकात हुई और दोनों न्यूयॉर्क में रहने लगे। न्यूयॉर्क, में डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म हुआ।  डोनाल्ड जे ट्रंंप का जन्म 14 जून, 1946 में हुआ था।  वे पांच भाई बहन थे जिनमें से भाइयों में एक फ्रेड जूनियर का निधन हो चुका है और दूसरा भाई रॉबर्ट है। उनकी दो बहनें हैं मैरियन करने ट्रंंप बैरी और एलिजाबेथ। उसकी बड़ी बहन, मैरियेन करने ट्रंंप बैरी, एक संघीय अपील न्यायालय की न्यायाधीश रह चुकी हैं।
 
उन्होंने क्यू वन स्कूल में अपने आरंभिक स्कूली शिक्षा, वन हिल्स, न्यूयॉर्क में पूरी की थी। तेरह साल की उम्र में उनके माता-पिता ने न्यूयॉर्क में न्यूयॉर्क सैन्य अकादमी में पढ़ने के लिए भेजा। वे 1964 में स्नातक की उपाधि प्राप्त करके एक स्टार एथलीट और छात्र नेता के रूप में उभरे थे। उन्होंने कहा, पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में वित्त व्हार्टन स्कूल में शामिल होने से जहां वह 1968 में अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि से पहले दो साल के लिए फोर्डहाम विश्वविद्यालय में पढ़ाई की थी। दो साल यहां पढ़ाई करने के बाद ट्रम्प को रियल एस्टेट पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय भेज दिया गया। इस विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस एंड कॉमर्स में रियल एस्टेट अध्ययन का विभाग था जो कि उस समय अमेरिका में मौजूद इस क्षेत्र के गिने चुने अध्ययन केंद्रों में से एक था।
 
 
 
सफल व्यवसायी से बने राजनेता : बड़बोलेपन के लिए मशहूर ट्रम्प का राष्ट्रपति बनने तक का सफर इतना आसान नहीं था, क्योंकि उनके सामने पिछले आठ वर्षों से सत्तारुढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन थीं। राजनीति के पहले दुनियाभर में उनकी पहचान सफल व्यवसायी, टेलीविजन शख्सियत और लेखक के रूप में रही है। वह रियल एस्टेट तथा अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले 'द ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन' के अध्यक्ष भी हैं।  ट्रंप ने अपने पिता की कंपनी, एलिजाबेथ ट्रंंप एंड संस, में काम शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसने न केवल अपने पिता के काम काज को बहुत सारे क्षेत्रों में फैलाया वरन रियल एस्टेट के अलावा अन्य क्षेत्रों में इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर दिया जो कि किसी भी कारोबारी के लिए अकल्पनीय हो सकता था।  
 
ट्रम्प की राजनीतिक प्रतिबद्धता भी समय-समय पर बदलती रही है। हालांकि 1987 के पहले तक उनकी प्रतिबद्धता बहुत स्पष्ट नहीं थी। सत्तर के दशक के अंतिम दौर में वेे रिपब्लिकन पार्टी से संबद्ध राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के समर्थक रहे। वर्ष 1987 में वेे रिपब्लिकन पार्टी से आधिकारिक तौर पर जुड़ गए। इस प्रकार उनका पहला राजनीतिक चेहरा रिपब्लिकन के रूप में सामने आया।

बारह वर्षों के बाद वर्ष 1999 में श्री ट्रम्प रिफॉर्म पार्टी में शामिल हो गए। तीन साल तक वह इस पार्टी से जुड़े रहे और वर्ष 2001 में उन्होंने रिफॉर्म पार्टी छोड़ दी। वर्ष 2001 में ट्रम्प डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ गए और अगले आठ साल यानी 2008 तक इसका हिस्सा रहे। वर्ष 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन के अभियान में बड़े पैमाने पर राजनीतिक और आर्थिक मदद भी की। हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा के हाथों श्री मैक्केन को पराजय झेलनी पड़ी। साल 2009 में ट्रंप ने आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
 
ट्रम्प ने दिसंबर 2011 में एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी से नाता तोड़कर खुद को स्वतंत्र विचारधारा वाला व्यक्ति वाला घोषित कर दिया। तकरीबन पांच महीने तक ऐसा रहा। इसके बाद अगले साल फिर वह रिपब्लिकन पार्टी में लौट आए। अगले चार वर्ष इन्होंने इस पार्टी के लिए काफी मेहनत की और उन्होंने 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए 2016 में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी की उम्मीदवारी भी हासिल कर ली।

फोर्ब्स की सूची में आया नाम :  ट्रम्प अमेरिका के बड़े बिजनेस घराने का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए वहां की राजनीतिक परंपरा के द ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन ने अमेरिका, यूरोप और एशिया के विभिन्न देशों में एक से बढ़कर एक परियोजना पर काम किया है। इनमें स्काईक्रैपर्स, होटल, कैसिनो, गोल्फ कोर्स और अन्य तरह के निर्माण शामिल हैं। फ़ोर्ब्स मैगजीन में विश्व के शीर्ष 500 अरबपतियों में उनका नाम शामिल रहा है।
 
ट्रम्प के पिता फ्रेड ट्रम्प जर्मन से हैं जबकि उनकी मां मैरी ट्रम्प स्कॉटिश  थीं।  फ्रेड  का परिवार न्यूयार्क सिटी में रहता था, जबकि मां मैरी का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था। फ्रेड के पहले की चारों पीढ़ियां अमेरिका के बाहर (जर्मनी) में पैदा हुई थीं।
 
फ्रेड और मैरी की शादी 1936 में हुई थी। न्यूयार्क के इनक्वीन्स इलाके में उन्होंने अपना आशियाना बनाया, जहां 14 जून 1946 को डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म हुआ। फ्रेड भी न्यूयार्क सिटी के सबसे बड़े रियल डेवल्पर के रूप में खुद को स्थापित करने में कामयाब रहे, जिनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री ट्रम्प ने दुनिया के कई देशों तक अपना विस्तार किया।

भाई के मौत के कारण शराब-सिगरेट से बनाई दूरी : ट्रम्प का अपने भाई -बहनों में चौथा नंबर है। अन्य चारों भाइयों- बहनों के नाम हैं -मैरियाने, एलिजाबेथ, रॉबर्ट और फ्रेड जूनियर। फ्रेड जूनियर की 1981 में ज्यादा शराब पीने से मौत हो गई थी। इस घटना ने  ट्रम्प को बुरी तरह झकझोर दिया था और तब से उन्होंने शराब और सिगरेट से हमेशा के लिए दूरी बना ली।

तीन शादियां कीं : ट्रम्प ने तीन शादियां की हैं, जिनसे इनकी पांच संतानें हैं। ट्रम्प ने पहली शादी  सात अप्रैल 1977 में चेक गणराज्य मूल की मॉडल इवाना जेलनिकोवा से की थी। दोनों के तीन संतान हुईं।  31 दिसंबर 1977 को सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड जूनियर का जन्म हुआ। दूसरे नंबर पर 30 अक्टूबर 1981 को बेटी इवांका का और तीसरे नंबर पर छह जनवरी 1984 को बेटे एरिक का जन्म हुआ।

तीनों फिलहाल ट्रम्प के स्वामित्व वाली फर्म द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। ट्रम्प को उनके निक नेम डोनाल्ड के नाम से पुकारा जाता है। यह नाम उनकी पहली पत्नी इवाना ने दिया था। दरअसल वर्ष 1989 में स्पाई मैगजीन में छपी कवर स्टोरी में उन्होंने ट्रम्प के लिए इस संबोधन का प्रयोग किया था।

दक्षिणपंथी विचारधारा के समर्थक :  अपने आचरण और बात-व्यवहार से दक्षिणपंथी विचारधारा के माने जाते हैं। प्रवासियों और बहुसंस्कृतिवाद के विरोध में उनके बयानों से यह पता भी चलता है। ट्रम्प खासतौर पर मुस्लिम समुदाय और इस समुदाय की बहुलता वाले देशों को लेकर नकारात्मक बयान देते रहे हैं।  विपक्षी और बुद्धिजीवी उनके इस व्यवहार की आलोचना भी करते रहे हैं लेकिन वे ऐसे बयान देते रहे।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ कुछ निजी बयान भी दिए और ऐसा माना जा रहा था कि मधुर स्वभाव की क्लिंटन अगली अमेरिकी राष्ट्रपति बन सकेगीं, लेकिन विवादित बयान देने वाले श्री ट्रम्प ने यह चुनाव जीतकर पूरी दुनिया को चकित कर दिया था।

उपलब्धियां और विवाद : ट्रम्प ने अपनी उपलब्धियों से समूचे अमेरिका में अपनी छाप छोड़ी है। न्यूयॉर्क की भव्य और गगनचुम्बी इमारतों को बनाने वाले ट्रम्प को उनकी बनवाई इमारतों, होटलों और लक्जरियस आवासीय भवनों के निर्माता के तौर पर जाना जाता है। 
 
वे न्यूयॉर्क सिटी के एक बहुत बड़े भाग को विकसित करने वाले रहे हैं। वर्ष 2015 की फोर्ब्स के अनुसार ट्रंप की सम्पत्तियां करीब चार बिलियन डॉलर के करीब हैं। ट्रम्प को उनके निजी जीवन के कारण भी जाना जाता है। राजनीति में सक्रिय होने से पहले ट्रंप टीवी पर बहुत सक्रिय रहे हैं और एनबीसी पर उनका एक रियलिटी शो भी काफी समय तक चला। ट्रंप को आर्थिक और अंदरूनी नीतियों पर हिलेरी क्लिंटन से अधिक लोकप्रिय माना जाता रहा है, जो कि चुनाव परिणाम में भी दिखाई दिया। 
 
ट्रंप अपने विवादित बयाने के कारण पहचाने जाते हैं। उनका सबसे विवादास्पद और चर्चित बयान था कि 'हम मुसलमानों को अमेरिका नहीं आने देंगे। अभी तक इसी बयान को ट्रम्प के बुरे उम्मीदवार होने के प्रमाण रूप लहराया गया है, लेकिन अमेरिकी मतदाताओं के बड़े वर्ग ने इसे बुरा नहीं माना। इसका भी अर्थ समझा जाना चाहिए।  दुनिया के तथाकथित लिबरल नेता, बुद्धिजीवी जिसकी 'इस्लामोफोबिया कहकर ट्रम्प की निंदा करते रहे उसे बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग दो-टूक सच्चाई कहना मानते हैं। इसलिए ट्रम्प की बात को उसके पूरे संदर्भ में देखना चाहिए। ट्रंप के बयान को दुनियाभर के लिबरल मीडिया ने आदत के मुताबिक अधूरा प्रचारित किया ताकि ट्रंप-विरोधी भाव को जमाया जा सके। 

पुरस्कार और सम्मान : वर्ष 2005 में उसे प्राइमटाइम एमी के लिए ' द अप्रेंटिंस' के लिए नामित किया गया। वर्ष 2007 में टेलीविजन के क्षेत्र में योगदान करने के लिए ट्रंप को 'स्टार ऑन द वाक ऑफ फेम' से पुरस्कृत किया गया।  बहुत सारे डब्ल्यूडब्लयूई शोज में योगदान करने के लिए वर्ष 2012 में उन्हें सेलिब्रिटी विंग ऑफ डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह संस्था मेडिसिन स्क्वायर गार्डन में है। 
 
ट्रंप के बारे में रोचक बातें : ट्रंप न शराब पीते हैं, न ही किसी प्रकार का नशा करते हैं। उन्होंने एक फिल्म में सहायक अभिनेता की भी भूमिका की थी लेकिन इस फिल्म- घोस्ट्स कांट डू इट- में खराब अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें गॉल्फ खेलना बहुत अच्छा लगता है और वे नियमित तौर पर गोल्फ खेलते हैं। वास्तव में, कई गोल्फ कोर्स भी उनके हैं।