शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. फोटो फीचर
  4. Eunuch Laxmi Narayan Tripathi photos
Written By
Last Updated : सोमवार, 30 मई 2016 (14:38 IST)

महामंडलेश्वर का मायालोक (देखें फोटो)

महामंडलेश्वर का मायालोक (देखें फोटो) - Eunuch Laxmi Narayan Tripathi photos
उज्जैन में सिंहस्थ में इस बार यदि अलग कुछ हुआ तो वह था 'परी अखाड़ा' यानी किन्नरों का अखाड़ा। हालांकि संत समाज ने इस अखाड़े को मान्यता नहीं दी, लेकिन किन्नर समुदाय ने लक्ष्मी त्रिपाठी को अपना महामंडलेश्वर घोषित कर दिया। इस मौके पर कुछ किन्नरों को पीठाधीश्वर की उपाधि से भी नवाजा गया। आइए जानते हैं किन्नर लक्ष्मी त्रिपाठी के बारे में, जिन पर कुछ आरोप भी लगे हैं।
(फोटो : वेबदुनिया एवं लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के फेसबुक पेज से)

वेबदुनिया से बातचीत के दौरान किन्नर लक्ष्मी त्रिपाठी ने इस बात को कोई तवज्जो नहीं दी कि संत समाज ने उनके अखाड़े को मान्यता नहीं दी। उतका कहना था कि हमें किसी संत-महंत की मान्यता की जरूरत भी नहीं है। उनका कहता था कि प्रेम सबसे बड़ा धर्म है। 

मान्यता नहीं मिलने के बावजूद किन्नर अखाड़े में लोगों की काफी भीड़ रही। हर कोई किन्नरों का आशीर्वाद पाने के लिए हर कोई उतावला था।
लक्ष्मी त्रिपाठी से मिलना तो हर किसी के लिए आसान नहीं था। बाउंसर जिसक भीतर जाने देते वे ही 'महामंडलेश्वर' का आशीर्वाद पाने में सफल हो पाते थे।
किन्नरों को आशीर्वाद पाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही थी। 

इतना ही नहीं महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजने वाले किन्नर समुदाय में ही लक्ष्मी त्रिपाठी का विरोध शुरू हो गया है। सागर की पूर्व महापौर किन्नर कमला बुआ ने हाल ही में आरोप लगाया है कि लक्ष्मी त्रिपाठी किन्नर नहीं हैं। वे समलैंगिक हैं।  
लक्ष्मी त्रिपाठी के बारे में कहा जाता है कि वे काफी आधुनिक विचारों की हैं और अंग्रेजी भी बहुत अच्छी बोलती हैं। 

महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी को बड़े लोगों से मिलने का शौक है। उनके फेसबुक पेज पर कई हस्तियों राजनीतिक और बॉलीवुड की हस्तियों के साथ फोटो हैं। एक फोटो में वे संजय दत्त के साथ भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में टेबल पर शराब का गिलास भी दिखाई दे रहा है। 
एक अन्य फोटो में लक्ष्मी त्रिपाठी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ भी दिखाई दे रही हैं। 

लक्ष्मी त्रिपाठी बिग बॉस के सीजन-5 में भी नजर आ चुकी हैं। कुछ अन्य टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं लक्ष्मी।