गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Importance of Hariyali Amavasya
Written By

हरियाली अमावस्या का पौराणिक महत्व, आज कौन सा पौधा लगाएं

हरियाली अमावस्या का पौराणिक महत्व, आज कौन सा पौधा लगाएं - Importance of Hariyali Amavasya
हरियाली अमावस्या के दिन पौधा लगाकर उसकी रखवाली करने, जल-खाद आदि देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य अपने जीवन में जितनी ऑक्सीजन लेता है और जब यहां से विदा लेता है, उसमें पौधों की मुख्य भूमिका होती है। इसलिए हर व्यक्ति को हरियाली अमावस्या के दिन पौधा लगाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, आरोग्य प्राप्ति के लिए नीम का, संतान के लिए केले का, सुख के लिए तुलसी का, लक्ष्मी के लिए आंवले का पौधा लगाना चाहिए।
जानते हैं  कुछ विशेष कामना सिद्धि हेतु कौन से वृक्ष लगाएं - 
 
1. लक्ष्मी  तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष लगाएं। 
2. आरोग्य  - ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी लगाएं। 
3. सौभाग्य हेतु- अशोक, अर्जुन, नारियल, ब़ड (वट) का वृक्ष लगाएं।
4. संतान हेतु- पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गु़डहल, अश्वगन्धा को लगाएं। 
5. मेधा वृद्धि हेतु- आंक़डा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी लगाएं। 
6. सुख के लिए- नीम, कदम्ब, धनी छायादार वृक्ष लगाएं। 
7. आनन्द के लिए- हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब लगाएं।
  
इस बार हरियाली अमावस्या 23 जुलाई 2017 यानि रविवार को है।

ये भी पढ़ें
हरियाली तीज की पौराणिक और प्रामाणिक व्रत कथा