खास खबर | एनआरआई गतिविधि | एनआरआई सिनेमा | बहस | एनआरआई साहित्य
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » एनआरआई » एनआरआई साहित्य » विमोह (Nri Poet)
GN

तुम्हारी खुशी से खुश
तुम्हारी नाखुशी से उदास
मैं जो इन दोनों बिंदुओं के बीच
निरंतर डोलती हूं
किसी पुरानी घड़ी के पेंडुलम की तरह
अब रुकना चा‍हती‍ हूं, थमना चाहती हूं।

कोई मेरे मोह का यह चुंबक हटा दे
तो मैं शां‍त हो सकूं स्थिर हो सकूं
अपने ही में।
संबंधित जानकारी
Feedback Print