शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
Written By भाषा

मोदी सपनों के सौदागर, कोई चमत्कारिक उपचार नहीं...

मोदी सपनों के सौदागर, कोई चमत्कारिक उपचार नहीं... -
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अव्यवहारिक सपने दिखाने का आरोप लगाते हुए और उन्हें सपनों का सौदागर करार देते हुए कहा है कि जब व्यक्ति सोकर उठता है कि सपने टूट जाते हैं।
FILE

पार्टी ने अपने मुखपत्र के ताजा संस्करण में कहा कि अब लोग प्रधानमंत्री की ओर से दिखाए गए हसीन सपनों से जाग रहे हैं। उन्होंने भारत में चुनाव जीतने के लिए भारत की जनता को कई सपने बेच दिए।

कांग्रेस ने कहा कि लोगों ने यह महसूस करना शुरू कर दिया है कि भाजपा और उसके नेता के पास कोई चमत्कारिक उपचार नहीं है जिसका वे दावा कर रहे थे। (भाषा)