गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. खास खबर
  6. फ्लोरिडा में बनेगा भव्य हिंदू मंदिर
Written By ND

फ्लोरिडा में बनेगा भव्य हिंदू मंदिर

Hindu God Temple | फ्लोरिडा में बनेगा भव्य हिंदू मंदिर
ND

अमेरिका के फ्लोरिडा में 36 एकड़ भूमि में 70 लाख डॉलर की लागत से एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसका नाम मानव मंदिर होगा। 18 महीने में बनकर तैयार होने वाले इस मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी जाएंगी। इनमें भगवान विष्णु, भगवान गणेश की जयपुरी संगमरमर की प्रतिमा शामिल हैं।

मंदिर निर्माण से संबंधित राजन जेद ने बताया कि भविष्य की पीढ़ी को हिंदू धर्म के महात्म्य और अध्यात्म से परिचित कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बाह्य जगत के अलावा हमें अपनी अंदर की दुनिया का भी अवलोकन करना चाहिए। जेद के अनुसार यह मंदिर लोगों को अध्यात्म और धर्म की ओर अभिमुख करने में मददगार होगा। उल्लेखनीय है कि विदेश में यह दूसरा हिंदू मानव मंदिर होगा।

पहला मानव मंदिर आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में है। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के अलावा योग, ध्यान, साधना के साथ धार्मिक शिक्षा भी दी जाएगी। मंदिर के अलावा 35 हजार वर्ग फुट का एक हाल भी बनाया जाएगा। जिसमें नृत्य साधना के लिए एक अलग से तल का निर्माण किया जाएगा।

गौरतलब है कि हिंदू धर्म दुनिया का प्राचीतनम और तीसरा बड़ा धर्म जिसके करीब एक अरब अनुयायी है। आधुनिक भवन निर्माण की कलाओं से परिपूर्ण इस मंदिर के निर्माण में नीना गड़ोदिया, उमेश सिंह, माइक शाह, बास्केटबॉल खिलाड़ी टिम वेकफील्ड, सेसिल फील्डर और प्रिंस फील्डर आदि शामिल हैं।