शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. tamil books
Written By
Last Modified: सिंगापुर , रविवार, 23 अगस्त 2015 (08:57 IST)

सिंगापुर में 350 तमिल किताबों का डिजिटलीकरण

सिंगापुर में 350 तमिल किताबों का डिजिटलीकरण - tamil books
सिंगापुर। सिंगापुर में स्थानीय तमिलों के तकरीबन 50 वर्ष के साहित्य की 350 पुस्तकों का एक हैरिटेज ग्रुप ने डिजिटलीकरण किया है।
 
उपप्रधानमंत्री थारमान शनमुगरत्नम और प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री एस. ईस्वरन ने शनिवार को तमिल डिजिटल हैरिटेज संग्रह का विमोचन किया। इसमें तमिल के 80 प्रतिष्ठित लेखक और कवि हैं जिनमें पी. कृष्णन, जयंती शंकर और केटीएम इकबाल शामिल हैं।
 
थरमान ने विमोचन के मौके पर कहा कि हमारे तमिल साहित्य की पुस्तकों के डिजिटलीकरण से न केवल इन किताबों को नया जीवन मिला है बल्कि अब ये लंबे समय तक भी चलेंगी।
 
'स्ट्रेट टाइम्स' की खबर के मुताबिक तमिल डिजिटल हैरिटेज ग्रुप और नेशनल लाइब्रेरी बोर्ड (एनएलबी) ने इस परियोजना का प्रस्ताव 2013 में रखा था।
 
पिछले 50 साल के स्थानीय तमिल साहित्य तक लोगों अब आसानी से पहुंच हो सकती है। इस साहित्य में उपन्यास से लेकर कविताएं और लघु कहानियां शामिल हैं। तमिल, मलय, चीनी और अंग्रेजी सिंगापुर की सरकारी भाषाएं हैं।
 
करीब 100 तमिल लेखकों और शिक्षकों ने 350 पुस्तकों की व्याख्या करने में मदद की, जबकि 250 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने एनएलबी स्टाफ के साथ साहित्यिक कार्य के लगभग 50,000 पन्नों का प्रूफ शोधन किया। (भाषा)