मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > साप्ताहिक समीक्षा > दलाल स्ट्रीट में कायम रहेगा उतार-चढ़ाव
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
दलाल स्ट्रीट में कायम रहेगा उतार-चढ़ाव
विदेशी बाजार से संकेत लेना जारी रखते हुए दलाल स्ट्रीट में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा, जबकि घरेलू निवेशक मुनाफा वसूली कर सकते हैं।

एसएमसी ग्लोबल के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि वैश्विक बाजार कमजोर हो रहा है, इसलिए घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा, क्योंकि खरीदार पिछले हफ्ते दर्ज लाभ को कमाने के लिए मुनाफा वसूली करेंगे।

विश्लेषकों का मानना है कि इस महीने का वायदा और ऑप्शन अनुबंध भी 26 मार्च को समाप्त होगा, जिससे बाजार उतार-चढ़ाव भरा होगा। जैन ने कहा डेरिवेटिव अनुबंधों की समय सीमा खत्म होने के कारण भी उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा।

विश्लेषकों को मानना है कि तेल एवं जिंस बाजार में मजबूती इस बात का संकेतक नहीं हो सकती कि हमारे बाजार के बुरे दिन खत्म हो गए।

आशिका स्टॉक ब्रोकर्स रिसर्च प्रमुख पारस बोथरा ने कहा अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को हुई गिरावट से संकेत मिलता है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में घरेलू बाजार में नरमी रहेगी।

पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 210 अंक चढ़कर शुक्रवार को 8967 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88 अंक चढ़कर 2807 के स्तर पर बंद हुआ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नजदीक आ रहा है बेहतर शेयर खरीदने का मौका
बाजार को आखिरी धक्‍का मारने की तैयारी!
शेयर बाजार में अगली गिरावट से पहले पुलबैक रैली संभव
सेंसेक्‍स का 6940 अंक के आसपास बनेगा बॉटम
हाई होप्‍स शेयर बाजार के लिए खतरनाक
बजट से उम्मीदों ने दी शेयर बाजारों को रौनक