मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > साप्ताहिक समीक्षा > शेयर बाजारों में गतिविधियाँ सीमित रहेगी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर बाजारों में गतिविधियाँ सीमित रहेगी
क्रिसमस अवकाश और नए साल के आगमन को देखते हुए देश के शेयर बाजारों में आगामी सप्ताह गतिविधियों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

विश्लेषकों का कहना है कि आगामी सप्ताह बाजार का मूड अवकाश का नजर आ रहा है। क्रिसमस के त्यौहार के बाद नए साल को देखते कारोबारी गतिविधियाँ बहुत अधिक सक्रिय रहने की उम्मीद कम ही है।

दिल्ली शेयर बाजार के पूर्व अध्यक्ष और ग्लोब कैपीटल मार्केट्स लिमिटेड के प्रमुख अशोक अग्रवाल का कहना है कि आगामी सप्ताह नीरस भरा हो सकता है, किंतु बाजार की नजर अर्थव्यवस्था को मंदी से ऊबारने के लिए सरकार के दूसरे प्रोत्साहन पैकेज पर होग। इस पैकेज में बैंकिंग और बुनियादी सुविधा क्षेत्र के लिए राहत की घोषणा होने की संभावना है।

अग्रवाल का कहना है कि महँगाई की दर में आ रही निरंतर गिरावट ने रिजर्व बैंक के सामने ब्याज दरों को नीचे लाने के और रास्ते खोले हैं। इस दिशा में कदम उठाये जाने का असर भी बैंकों पर रहेगा।

अग्रवाल कहते हैं कि मुंबई की आतंकवादी घटनाओं को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध होने की अटकलों के भय से बाजार यदि नीचे की तरफ गिरता है तो निवेशकों को कंपनियों की परख करके लिवाली के मौकों का फायदा उठाने के लिए सोचना चाहिए।

अग्रवाल की राय में बैंकिंग और बुनियादी सुविधा क्षेत्र में निवेश आगे फायदे का सौदा हो सकता है, किंतु रियलटी क्षेत्र से फिलहाल बचने की जरूरत है। उनकी नजर में स्टील, सूचना प्रौद्योगिकी और सीमेंट कंपनियों में कोई विशेष बात नहीं है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शेयर बाजार को उठाने की कोशिश
महँगाई के नीचे आने से शेयर बाजार उछले
शेयर बाजारों में सुधार की उम्मीद
शेयर बाजार में गर्मी लाने के प्रयास
शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव की संभावना
सेंसेक्‍स 7100 अंक पर आने की आशंका!