मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > साप्ताहिक समीक्षा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुनाफा वसूली के कारण सावधानी
आगामी दिनों में जारी होने वाले प्रमुख कंपनियों के तिमाही परिणामों पर नजर
फंडामेंटल से अलग हटकर देखा जाए तो इश्यू को मिलने वाले जोरदार रिस्पांस का अनुमान सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि देशभर में नए डीमेट अकाउंट खुलवाने की होड़ मची हुई है।

अधिकांश रिटेल निवेशक 115 रु. प्रति शेयर के भाव से ही एप्लीकेशन लगाने का मन बना चुके हैं। रिटेल केटेगरी में 225 शेयर्स की अधिकतम सीमा तक आवेदन करने वाले निवेशकों को कम से कम 15 शेयर्स तो मिलेंगे ही। वैसे ग्रे मार्केट सूत्रों का अनुमान है कि 20 से 22 शेयर्स अलॉट हो सकते हैं। हालाँकि इस इश्यू में निवेशकों की जबर्दस्त दिलचस्पी के कारण सारे अनुमान ध्वस्त भी हो सकते हैं।

फ्यूचर कैपिटल के इश्यू में भी निवेशकों की विशेष दिलचस्पी बनी हुई है। इश्यू साइज छोटा है, लेकिन अनुमान है कि अधिकतम सीमा तक आवेदन करने वाले निवेशकों को एप्लीकेशन मनी पर ढाई से तीन प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है। जे. कुमार इंफ्रा. प्रोजेक्ट्स का इश्यू 18 तारीख को खुल रहा है। सिविल इंजीनियरिंग एवं इंफ्रास्ट्रचर डेवलपमेंट क्षेत्र की इस कंपनी को रेटिंग एजेंसी इकरा ने 5 में से 2 की रेटिंग दी है।

इकरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जे. कुमार इंफ्रा का कामकाज छोटे स्तर का है तथा कंपनी की गतिविधियाँ मुंबई एवं आसपास के क्षेत्रों में ही सीमित होने के कारण जोखिम ज्यादा है। इकरा ने अपनी रिपोर्ट में आगे बताया है कि सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रमोटर्स अनुभवी हैं तथा समय एवं बजट सीमा में क्वालिटी प्रोजेक्ट्स पूरा करने का ट्रेक रिकॉर्ड अच्छा है। वैसे कंपनी की वित्तीय परिणामों को देखते हुए इश्यू वाजिब भावों पर जारी हो रहा है।
<< 1 | 2 
और भी
भावी बिग कंपनियों में करें निवेश
शेयर की पतंग आसमान में ही रहेगी
शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड
जेके लक्ष्‍मी सीमेंट : डार्क हॉर्स
शेयर ब्रोकर आपका दोस्‍त नहीं
स्मॉल एवं मिड-केप में जोरदार खरीदी