इंडियन होटल दो वर्ष से सीमित दायरे में घूमकर निवेशकों को थका रहे शेयर ने निर्णायक तेजी के दौर में प्रवेश कर लिया है। वर्तमान स्तर पर एवं 5-7 प्रतिशत की गिरावट आने पर निवेशात्मक खरीदी की जा सकती है।
होटल लीला दो-ढाई माह से हॉयर-बॉटम हायर-टॉप फार्मेशन बना रहे इस शेयर में वर्तमान स्तर पर एवं 5-7 प्रतिशत की गिरावट आने पर दो हिस्सों में निवेशात्मक खरीदी की जा सकती है। बढ़त के इस दौर में भाव 85 एवं 105 रु. तक जा सकते हैं।
सप्ताह के दौरान बीएसई स्मॉल-केप इंडेक्स 7.62 प्रतिशत एवं मिड-केप इंडेक्स 5.62 प्रतिशत की बढ़त लेकर आउटपरफार्मर बने रहे। वैसे तो स्मॉल व मिड-केप शेयरों का संसार काफी विस्तृत है, किंतु ठोस तथ्यों के आधार पर जानकर निवेशक वक्रांगी सॉफ्टवेयर, बिन्नानी सीमेंट, मनुग्राफ इंडिया, यूरो सिरामिक्स, एनसीएल इंड, बालासोर अलॉय, सुप्रीम होल्डिंग, हेस्टर फार्मा, साधना नाइट्रेट एवं आरसीएफ में दीर्घावधि खरीदी कर रहे हैं।
नए इश्युओं में फ्यूचर कैपिटल का इश्यू 11 जनवरी को खुलेगा। पेंटालून समूह की इस कंपनी में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। रिलायंस पॉवर का इश्यू 15 जनवरी को खुलेगा। रिलायंस की सभी कंपनियों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसलिए निवेशक समुदाय में इस इश्यू को लेकर खासा उत्साह है।
मंगलवार को मनाक्सिया लि. के शेयर लिस्ट होंगे, कंपनी परफार्मेंस को देखते हुए निवेशक इस शेयर को एक-दो माह के लिए रखे रहें तो रिटर्न अच्छा मिल सकता है। एरीस एग्रो की लिस्टिंग आगामी कुछ दिनों में होगी। इस शेयर में उम्मीद से ज्यादा लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना है। वैसे जानकार निवेशक शेयर को रखे रखने के पक्ष में हैं।
|