मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > साप्ताहिक समीक्षा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्टॉक या सेक्टर आधारित खरीदी जारी
- शैलेंद्र कोठारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अनिश्चित घटबढ़ के बीच मुनाफावसूली निकलने से निफ्टी 281 प्वाइंट्स घटकर 5766 पर बंद हुआ। सोमवार को निफ्टी एवं सेंसेक्स में भारी गिरावट आ जाने से स्मॉल एवं मिड-केप शेयरों की तेजी पर भी ब्रेक लग गया। व्यवसायियों का मानना है कि बाजार में अवकाश का माहौल है, इसलिए फिलहाल गतिविधियाँ सीमित ही बनी रहेंगी। दिसंबर सौदों की समापन अवधि निकट है, इसलिए निवेशक ऊबने से बचे रह सकते हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि बाजार के अधिकांश हिस्से में अनिर्णय की स्थिति बने रहने के बावजूद स्टॉक या सेक्टर स्पेसिफिक खरीदी का दौर जारी रहेगा। शुगर शेयरों में बड़े निवेशकों की दिलचस्पी किसी से छुपी नहीं है। शुगर सेक्टर के प्रमुख शेयरों में श्री रेणुका शुगर्स, बलरामपुर चीनी एवं बजाज हिन्दुस्तान दीर्घावधि तेजी के दौर में प्रवेश कर गए हैं, किंतु नई खरीदी की इच्छा रखने वाले निवेशकों को इनमें पर्याप्त तकनीकी करेक्शन आने का इंतजार करना चाहिए।

फार्मा शेयरों में भी जानकार निवेशकों ने खरीदी प्रारंभ कर दी है। लंबे समय से दिशाहीनता एवं दबाव में रहकर अंडरपरफार्मर बने हुए सिप्ला, डॉ. रेड्डी लेब, ल्यूपिन, सन फार्मा इत्यादि फ्यूचर आधारित शेयरों के साथ ही अनेक मिड-केप फार्मा तेजी की राह पर चल पड़े हैं।

एक-दो फार्मा शेयरों की बात छोड़े दें तो अधिकांश फार्मा शेयरों के चार्ट संकेत दे रहे हैं कि अभी यह तेजी कच्ची है यानी निर्णायक या लंबे समय तक चलने वाली तेजी के संकेत आना अभी बाकी हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फार्मा शेयरों में खरीदी 'कांट्रेरियन-कॉल' का नतीजा है। बहरहाल सुस्ती के इस माहौल में भी चुनिंदा काउंटरों पर खरीददारों की चुस्ती दर्शा रही है। इन शेयरों में तेजी की अच्छी संभावनाएँ बन रही हैं। विवरण इस प्रकार है :

वीएसएनएल : लगभग 18 महीनों तक 300 से 500 रु. के बीच घूमकर निवेशकों को थकाने वाले इस शेयर ने पिछले दो माह से निर्णायक बढ़त लेना प्रारंभ कर दी है। 462 रु. पर दो बार मजबूत समर्थन लेकर इस शेयर ने हॉयर-बॉटम हॉयर-टॉप फार्मेशन बनाना प्रारंभ कर दिया है। बुधवार को दीर्घावधि निवेशकों की आक्रामक खरीदी से इस शेयर के भाव 20 प्रतिशत उछले थे। निवेशात्मक खरीदी की जा सकती है।

डॉ. रेड्डी लैब : पिछले आठ-दस महीनों से लोअर-बॉटम लोअर-टॉप फार्मेशन बना रहे इस शेयर को 600 रु. के आसपास मजबूत समर्थन मिला है तथा पिछले तीन हफ्तों से काउंटर पर तेजड़ियों की सक्रियता के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। मई-2006 में इस शेयर ने 877 रु. का हाई बनाया था, इसके बाद से ही इसमें बड़ी रेंज के कंसोलिडेशन की स्थिति बनी हुई है। यानी वर्तमान बढ़त के दौर में यह शेयर हॉयर-बॉटम हॉयर-टॉप फार्मेशन बनाते हुए 850 रु. तक तो पहुँच ही सकता है।

सीएमसी : जनवरी-2007 में तेजी से उछलने के बाद पिछले 11 माह से इस शेयर में अनिश्चित घटबढ़ का दौर चल रहा था। लगभग चार माह से 1000-1100 रु. की रेंज में घूमकर कंसोलिडेट होने के बाद शुक्रवार को निर्णायक तेजी प्रारंभ होने के संकेत मिले हैं। निवेशात्मक खरीदी के लिए ठीक है।
और भी
शेयर बाजार में अगले साल तगड़ी चंचलता
जीत के लिए खुद को करें तैयार
निफ्टी में अनिश्चित घट-बढ़ का ट्रेंड
पेड़ छू नहीं सकता आकाश को
उपलब्धियों से भरा था सप्ताह
फायदे के सौदों की जगह शेयर बाजार