वैश्विक शेयर बाजरों से मिले मजबूत रुझानों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार हालाँकि सपाट स्तर पर हुई, लेकिन दोपहर तक बाजार ने रफ्तार पकड़ ली और दिन के अंत तक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 409 अंकों की बढ़त के साथ 16850 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 122 अंक बढ़कर 5004 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में करोबार की शुरुआत 15 अंकों की बढ़त के साथ हुई, जबकि निफ्टी 3 अंक बढ़कर खुला। दोपहर तक बाजार में अच्छी-खासी बढ़त हो चुकी थी और चारों तरफ खरीदारी का माहौल बन गया।
आज के कारोबार के दौरान स्टरलाइट इंडस्ट्री, टाटा मोटर्स, रिलायंस इन्फ्रा, एचसीएल टेक, जेपी एसोसिएट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई, जबकि बीपीसीएल, आईटीसी, आइडिया के शेयरों में आज कमजोरी रही। (वेबदुनिया न्यूज)