आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा सत्यम ने बुधवार को कहा कि उसने हरि नारायणन को जापान में कारोबार विकास के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है।
महिंद्रा सत्यम (जिसे सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के तौर पर जाना जाता था) ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया‘हरि एक दल के प्रमुख जो वाहन, विनिर्माण, बैंकिंग और वित्तीय सेवा उद्योग में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाने से जुड़े कारोबार का विकास करेगा।’
महिंद्रा सत्यम के एशिया प्रशांत प्रमुख रोहित गाँधी ने कहा‘एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपनी आक्रामक योजना जारी रखते हुए महिंद्रा सत्यम कारोबार बढ़ा रही है।’इससे पहले नारायणन एसआरएम टेक्नोलाजीज, जापान के कंट्री मैनेजर थे। (भाषा)