कोच्चि (भाषा) , मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 23:15 IST )
केरल स्थित फेडरल बैंक लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 30.16 फीसद बढ़कर 237.45 करोड़ रुपए रहा। पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 182.43 करोड़ रुपए था।
फेडरल बैंक के महा प्रबंधक थामस जोसेफ ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में बैंक का शुद्ध लाभ 500.49 करोड़ रुपए था।
उन्होंने कहा कि अब तक बैंक का सकल कारोबार लगभग 60,000 करोड़ रुपए रहा है और 2011 तक 1000 अरब रुपये के कुल कारोबार का लक्ष्य है।