मुंबई (वेबदुनिया न्यूज), मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 17:55 IST )
FILE
वैश्विक शेयर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार भी लाल निशान में खुले और दोपहर बाद बाजार में जो गिरावट हुई, उससे निवेशकों के चेहरे पीले पड़ गए। सेंसेक्स आज 491 अंक गिरकर 15405 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 148 अंक गिरकर 4564 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स 57 अंक नीचे 15838 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 31 अंकों का गोता लगाकर 4680 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन दोपहर बाद बाजार में चारो तरफ गिरावट छा गई। रीयल्टी और मटेल सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे।
भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, सनफार्मिंड्स, सिपला के शेयरों में आज बढ़त रही, जबकि सुजलोन, डीएलएफ, हिन्डाल्को, यूनीटेक, एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।