कार्पोरेट गतिविधियाँ | आर्थिक मंदी | समाचार | साप्ताहिक समीक्षा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » शेयर बाजार » समाचार » जेके टायर को 59.51 करोड़ का मुनाफा
Feedback Print Bookmark and Share
 
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 59.51 करोड़ रुपए का कर बाद मुनाफा कमाया है। पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 32.37 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 11. 82 प्रतिशत बढ़कर 973.70 करोड़ रुपए पर पहुँच गई, जो एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 870.76 करोड़ रुपए रही थी।

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कंपनी के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार का श्रेय सभी स्तरों पर लागत प्रबंधन तथा परिचालन क्षमता के बेहतर इस्तेमाल को दिया।
संबंधित जानकारी खोजें