नई दिल्ली (भाषा), शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2009( 20:15 IST )
सरकारी इस्पात कंपनी सेल को 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 1,663. 49 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,009.60 करोड़ रुपए था।
कंपनी ने कहा है कि पिछले साल की समान तिमाही के परिणाम की तुलना इस साल की तिमाही से नहीं की जा सकती है क्योंकि इस तिमाही के परिणाम में भारत रिफ्रेक्ट्रीज लिमिटेड :बीआरएल: के परिणाम भी शामिल हैं। इसका विलय कंपनी के साथ जुलाई में हो गया था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 10,575. 28 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 12,488. 58 करोड़ रुपए थी।