मुंबई (भाषा) , मंगलवार, 6 अक्टूबर 2009( 21:13 IST )
इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो की भवन और कारखाना निर्माण इकाई को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,513 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में कहा कि एलएंडटी की बिल्डिंग एंड फैक्टरी निर्माण इकाई को 2009-10 की दूसरी तिमाही में कुल मिलाकर 1,513 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों में लक्जरी होटल, ऊँचे टॉवर और फैक्टरी बिल्डिंग परियोजनाएँ शामिल हैं।