मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > सार्वजनिक कंपनियों के शेयरों की पूछ बढ़ी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सार्वजनिक कंपनियों के शेयरों की पूछ बढ़ी
आम बजट में उम्मीदों की वजह से पिछले सप्ताह निजी कंपनियों के मुकाबले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बना रहा। हालांकि बाजार में उतार चढ़ाव दर्ज किया गया।

बम्बई स्टाक एक्सचेंज में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के सूचकांक ने अन्य क्षेत्रीय सूचकांकों के मुकाबले निवेशकों को बेहतर रिटर्न उपलब्ध कराया।

तेरह क्षेत्रीय सूचकांकों में पीएसयू इंडेक्स ने पाँच जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह 2.07 फीसद लाभ दिया। इस सूचकांक में गेल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसी और एमटीएनएल जैसी कंपनियाँ शामिल हैं।

समीक्षाधीन सप्ताह में पीएसयू इंडेक्स 8,226.83 अंक पर बंद हुआ जबकि इससे पूर्व सप्ताह में यह 8,059.77 अंक पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों का कहना है कि बजट में विनिवेश के लिए आधार तैयार किए जाने की उम्मीद में पीएसयू शेयरों में लिवाली की गई। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी सोमवार को संसद में आम बजट पेश करेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एफआईआई की भारतीय बाजार में रुचि बढ़ी
उम्मीदों के बीच शेयर बाजारों में रौनक
गोदरेज ने एनबीएल का अधिग्रहण किया
ओआईएल का सर्ड के साथ करार
श्रीरेणुका शुगर्स का क्यूआईपी निर्गम
बजट से पहले बाजार में बढ़त