मुख पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार > एफआईआई की भारतीय बाजार में रुचि बढ़ी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
एफआईआई की भारतीय बाजार में रुचि बढ़ी
भारतीय इक्विटी बाजार में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान विदेशी फंड का प्रवाह बढ़कर 30,455 करोड़ रुपए हो गया। उभरते बाजरों में भारत विदेशी संस्थागत निवेशकों का तरजीही बाजार बना हुआ है।

घरेलू बाजार में पहली तिमाही के दौरान विदेशी धन के प्रवाह विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवल लिवाल बन कर उभरे, जिन्होंने 30,455 करोड़ रुपए का निवेश किया। उक्त राशि का 66 फीसद हिस्सा सिर्फ मई महीने में आया।

सेबी के पास उपलब्ध आँकड़े के मुताबिक अप्रैल-जून की तिमाही के दौरान एफआईआई ने कुल 1,81,707 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि उन्होंने 1,51,251 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। और इस तरह उन्होंने कुल 30,455 करोड़ रुपए का निवेश किया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
उम्मीदों के बीच शेयर बाजारों में रौनक
गोदरेज ने एनबीएल का अधिग्रहण किया
ओआईएल का सर्ड के साथ करार
श्रीरेणुका शुगर्स का क्यूआईपी निर्गम
बजट से पहले बाजार में बढ़त
आईपीओ:संख्या घटी, औसत आकार बढ़ा